Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ से 17 कैदी रिहा

केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ से स्वतंत्रता दिवस पर मगंलवार को 17 कैदियों को रिहा किया जाएगा। इनमें 16 पुरुष और एक महिला कैदी शामिल हैं। जेल प्रशासन ने कैदियों के रिकार्ड और आचरण को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सजा से माफी लाभ देकर रिहा करने की अनुशंसा शासन से की थी।

Advertisement

जेल प्रशासन की अनुशंसा पर जिन कैदियों की सजा की अवधि 10 साल हो चुकी है उन्हें माफी लाभ दिया जा रहा है। रिहा होने वाले सबसे ज्यादा कैदी उज्जैन जिले के हैं। जिनमें उज्जैन के 5, देवास के 4, रतलाम और नीमच के 3-3 कैदी शामिल हैं। इसके साथ ही मंदसौर व राजगढ़ से एक-एक कैदी हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें