स्वतंत्रता दिवस: लहराया तिरंगा प्यारा…शहरभर में राष्ट्रीयता का रंग… देशभक्ति के संग

दशहरा मैदान पर हुआ मुख्य समारोह, कई जगह झंडावंदन…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहरभर में राष्ट्रीयता का रंग देशभक्ति के संग नजर आया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर आयोजित किया गया। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर ध्वजारोहण और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर दशहरा मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद परेड की सलामी ग्रहण की। बैंड पर राष्ट्रीय धुन एवं मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद पुरस्कार वितरित किए गए।
उज्जैन विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
उज्जैन विकास प्राधिकरण कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल ने ध्वजारोहण किया। सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष बंसल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से देश की प्रगति के लिए अधिक श्रम करने एवं अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
सीईओ संदीप सोनी, कार्यपालन यंत्री केसी पाटीदार, राकेश गुप्ता, संपदा अधिकारी शरद बर्वे, सहायक यंत्री संजय साद, महेशचंद्र गुप्ता, प्रवीण दुबे उपयंत्री सतीश मूंगी, सुनील नागर, संपदा शाखा के मुकेश गौड़, नितिन यादव, योगेश सोनी, मनीष यादव, मुकेश सोलंकी, धीरेंद्र कुकरेती तथा जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण गेहलोत एवं शाखा से महेश मौजूद रहे।