Advertisement

 स्वास्थ्य मंत्री को पुलिस अफसर ने गोली मारी

एक चौंकाने वाली घटना में एक पुलिस अधिकारी ने झारसुगुड़ा जिले में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को गोली मारी दी।

Advertisement

घटना रविवार को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास हुई। पुलिस अधिकारी ने दास पर तब गोली चलाई, जब वह एक उद्घाटन समारोह में भाग लेने जा रहे थे।

गंभीर रूप से घायल मंत्री को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे के इलाज के लिए उन्हें भुवनेश्वर ले जाया जा सकता है।

Advertisement

ब्रजराजनगर उप मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि पुलिस के एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर अचानक अपने रिवाल्वर से गोली चला दी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें