Advertisement

हाथ में चाकू लेकर घूम रहा था, घेराबंदी कर पकड़ा

आदतन आरोपी के खिलाफ पहले से 6 प्रकरण दर्ज

Advertisement

उज्जैन। हाथ में चाकू लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे बदमाश को तराना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्त में लेते हुए उसके पास से चाकू जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि खारपा रोड पर एक शख्स हाथ में चाकू लिए वारदात करने की नीयत से घूम रहा है।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उक्त शख्स को धरदबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम इमरान उर्फ मुन्ना पिता अनवर (32) निवासी शुक्ला गली, काजीचौकबताया। इसके चाकू जब्त करते हुए उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी इमरान उर्फ मुन्ना के विरुद्ध थाना तराना में पहले से 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Advertisement

सट्टा पर्ची लिखते दो पकड़ाए, 1330 रु. जब्त

उज्जैन। अवैध रूप से सट्टा अंक पर्ची लिखते दो आरोपियों को बडऩगर पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से कुल 1330 रुपए जब्त किए गए हैं। दोनों ग्राम पिपलू के रहने वाले हैं। टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि ग्राम पिपलु में दो अलग-अलग जगह पर दो व्यक्ति सट्टा अंक पर्ची लिख रहे हैं।

Advertisement

इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश दी और संतोष पिता दामोदर परमार के पास से सट्टा अंक लिखी पर्ची व नकदी 680 रुपए और राकेश पिता दामोदर परमार को पकड़कर नकदी 650 रुपए जब्त की। इस तरह कुल 1330 रुपए जब्त किए गए। जांच में पता चला कि आरोपी राकेश परमार के खिलाफ पहले से भी प्रकरण दर्ज है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें