Advertisement

हिमाचल में बर्फबारी का सिलसिला जारी

लाहौल की चोटियों में चार इंच तक बर्फ की परत जमी

Advertisement

शिमला। हिमचाल प्रदेश में रोहतांग पास और अटल टनल के आसपास बर्फबारी का सिलसिला जारी है। सोलंगनाला से आगे लाहौल की चोटियों में 4 इंच तक बर्फ की परत जम गई है। अटल टनल से सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को जाने दिया जा रहा है।

इधर पंजाब में शुक्रवार को एक-दो जगह बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, पश्चिम विक्षोभ के असर से हरियाणा के लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। लाहौल में प्रचंड ठंड के चलते जिला मुख्यालय काजा में न्यूनतम पारा माइनस 20 डिग्री दर्ज हुआ। ठंड के कारण पाइप लाइन जम जाने से लोगों के लोगों को बाल्टी और केन में पानी ढोना पड़ रहा है।
जोशीमठ में

Advertisement

भारी बर्फबारी, मकानों को गिराने का काम रुका
जोशीमठ में शुक्रवार सुबह सीजन की पहली बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी ने जोशीमठ के बाशिंदों की दहशत बढ़ा दी है। बर्फबारी के चलते खतरनाक घरों को गिराने का काम शुक्रवार को रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को भी जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें