Advertisement

हेलीपैड पर सीएम से मिलने पहुंचे पाश्र्वनाथ सिटी के रहवासी

उज्जैन। शहर के कारोबारी गुरजीत सिंह मनोचा के बेटे गुरकीरत सिंह की पार्थिव देह को कनाडा से लाने के लिए कई स्तर पर जतन किए जा रहे है। मंगलवार की सुबह पाश्र्वनाथ कॉलोनी के कुछ रहवासी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने पहुंचे। रहवासियों ने मुख्यमंत्री से मदद मांगी है। इससे पहले सोमवार शाम खुद कलेक्टर रोशन सिंह ने अपने मोबाइल से गुरकीरत के पिता की मुख्यमंत्री से बात करवाई थी। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया है कि उसकी देह को भारत लाने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। गौरतलब है कि 14 मार्च की रात कनाडा के सेंटफोर्ट जॉन शहर में कुछ आरोपियों ने गुरकीरत सिंह मनोचा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी। कनाडा पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।

Advertisement

पाश्र्वनाथ सिटी में रहने वाले गुरकीरत के पिता गुरजीत सिंह मनोचा ने बेटे को हायर स्टडी के लिए बैंक लोन लेकर कनाडा भेजा था। कनाडा में मौजूद रिश्तेदारों के जरिए ही उन्हें पता चला है कि कनाडा पुलिस की जांच में करीब 3 सप्ताह का समय लगेगा, इसके बाद ही शव को परिजनों को सौंपा जा सकेगा। इसके अलावा शव को प्राप्त करने के लिए परिवार को 40 हजार कनाडाई डॉलर (करीब 27 लाख रुपए) जमा करवाना होंगे। इसके अलावा भारत तक बॉडी लाने का लाखों रुपए का खर्च अलग होगा। मनोचा परिवार की स्थिति ऐसी नहीं है कि वे इतना खर्च वहन कर सकंे। ऐसे में अब कॉलोनी के रहवासी इस परिवार की तरफ से मदद की आस लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास पहुंचे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें