Advertisement

हॉरर फिल्म ‘छोरी’ का पोस्टर रिलीज, आप भी देखकर डर जाएंगे

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने आगामी हॉरर फिल्म ‘छोरी’ का पोस्टर रिलीज किया है. दिल दहला देने वाले इस पोस्टर को आप देखकर यकीनन डर जाएंगे. ‘छोरी’ एक आगामी हॉरर फिल्म है, जिसे विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्णन कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा हैं. सुपरहिट मराठी फिल्म ‘लपछापी’ की रीमेक इस फिल्म में मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज के साथ नुसरत भरूचा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बता दें कि यह पहली बार है जब नुसरत किसी फिल्म में भूत बनकर डराने वाली हैं. एक्ट्रेस ने भी फिल्म का मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्टर बेहद डरावना नजर आ रहा है. ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की एक्ट्रेस ने ‘छोरी’ का मोशन पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “आतंक का नया चेहरा हमें डराने आ रहा है! छोरी ऑन प्राइम।

इस नवंबर केवल प्राइम पर.” नुसरत के अवाला अमेजन प्राइम वीडियो ने फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर किया है.पोस्टर में आप देख सकते हैं कि एक औरत लाल रंग की चुन्नी ओढ़े खड़ी नजर आ रही है. इसमें उसका चेहरा नहीं दिख रहा है. मोशन पोस्टर में बच्चों के हंसने की आवाज और कुछ डरावनी चीखें सुनाई दे रही है. आंधी-तूफान के बीच छत पर बैठी ये चुड़ैल वाकई में बहुत डरावनी दिख रही है. नुसरत के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘छोरी’ के अलावा वह जल्द ही अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म ‘राम सेतु’ में नजर आएंगी.

Advertisement

Related Articles

Write a review