Advertisement

होली के लिए 4 मार्च इंदौर से पुणे के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, किराया भी स्पेशल

उज्जैन। होली के दौरान पैंसेजरों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने इंदौर से खड़की (पुणे) के बीच गाड़ी संख्या 09324/09323 इंदौर-खडकी-इंदौर स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराए पर चलाई जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 09324 इंदौर-खड़की स्पेशल इंदौर से 4 से 25 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन इंदौर से हर बुधवार को 11.15 बजे चलेगी और अगले दिन 2.50 बजे खड़की रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

इस ट्रेन का देवास (11.50/11.52), उज्जैन (12.40/12.45), नागदा (13.57/14.00) एवं रतलाम (14.35/14.40) बजे आगमन एवं प्रस्थान होगा।

Advertisement

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09323 खड़की-इंदौर स्पेशल, खड़की से 5 मार्च से 26 मार्च तक चलेगी। ट्रेन खडकी से हर गुरुवार को 4.40 बजे चलेगी और गुरुवार को ही 23.55 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का रतलाम (20.30/20.35), नागदा (21.10/21.15), उज्जैन (22.05/22.07) एवं देवास (23.00/23.02) बजे आगमन एवं प्रस्थान होगा।

Advertisement

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागद, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण एवं लोनावाला स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

आज से बुकिंग शुरू: ट्रेन संख्या 09324 की बुकिंग 27 फरवरी से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी ट्रेनों के ठहराव एवं समय की जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in एवं रेलवन ऐप पर भी देख सकते हैं।

Related Articles

Write a review