Advertisement

10 दिन बढ़ी विक्रम व्यापार मेले की अवधि, अब 29 मार्च तक

सोमवार को बिके 2073 फोर और 330 टू-व्हीलर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में चल रहे विक्रम व्यापार वाहन मेले की तारीख बढ़ा दी गई है। मेला अब 29 मार्च तक चलेगा। पहले इसकी अवधि 19 मार्च तक थी। सोमवार को मेले में वाहनों की जमकर बिक्री हुई। एक ही दिन में 2073 फोर और 330 टू-व्हीलर बिके। 66 अन्य वाहन को भी जोड़ दें तो बिक्री का आंकड़ा 2469 हो गया।

दरअसल, इस बार वाहन मेले की शुरुआत फीकी रही थी। शुरुआत में एनआईसी पोर्टल में टैक्स छूट का ऑप्शन नहीं खुलने से ग्राहक खरीदी से बिदक रहे थे। हालांकि, सीएम डॉ. मोहन यादव और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के प्रयासों से दिल्ली से सॉफ्टवेयर की कमी दूर की गई और 21 फरवरी से छूट मिलना शुरू हुई।

Advertisement

इस बीच मौसम ने मेले पर असर डाल दिया। मावठे की वजह से मेला परिसर में कीचड़ हो गया और ग्राहक नहीं पहुंचे। 15 फरवरी से शुरू हुए वाहन मेले में 15 मार्च तक 18331 वाहन ही बिके थे। इनमें 3603 टू-व्हीलर, 13667 फोर व्हीलर और 1061 अन्य यानी लोडिंग श्रेणी के वाहन थे। 16 मार्च को वाहन बिक्री में एकाएक इजाफा हुआ। एक ही दिन में 2469 वाहन बिके। इनमें 2073 फोर व्हीलर, 330 टू-व्हीलर और 66 लोडिंग वाहन थे।

आरटीओ जांच में लगे दो से तीन घंटे
एक ही दिन में 2469 वाहन बिकने का असर आरटीओ जांच में भी लगा। आरटीओ कैंप में वाहनों की लंबी-लंबी कतार सुबह से देर शाम तक लगी रही। आरटीओ स्टाफ भी मुस्तैदी से सत्यापन में लगा रहा।

Advertisement

क्या है मेले का आकर्षण
विक्रम व्यापार मेले का मुख्य आकर्षण टैक्स में मिल रही छूट है। मेले में मोटरसाइकिल, स्कूटर, कार, ओमनी बस और हल्के लोडिंग वाहनों की खरीदी पर टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है।

अधिक लोगों को फायदा देने के लिए बढ़ाया मेला
अधिक से अधिक लोगों को टैक्स में छूट देने की सीएम की मंशा के अनुरूप संभागायुक्त एवं मेला प्राधिकारी ने मेले की अवधि 10 दिन बढ़ा दी है। अब 29 मार्च तक मेले से वाहन खरीदी करने पर टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। टैक्स छूट के लिए वाहन का सत्यापन आरटीओ कैंप में कराना जरूरी है।
– संतोष मालवीय, आरटीओ

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें