10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन। देवासगेट पुलिस ने तीन महीने से फरार 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्त में लिया है। आरोपी का नाम राहुल पिता पुरुषोत्तम रामी निवासी वेदनगर हालमुकाम पाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान) है। उसके खिलाफ देवासगेट और माधवनगर थाने में कुल 4 प्रकरण दर्ज हैं। वह पहले मालीपुरा में रहता था, इसका बाद वेदनगर में रहने लगा। वर्तमान में वह राजस्थान में रह रहा है और उज्जैन आया था। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को उसकी सूचना दे दी। वह वापस जाने के लिए बीती रात देवासगेट बस स्टैंड पहुंचा तो पुलिस ने उसे धरदबोचा। मंगलवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
Advertisement









