12वीं फेल की अभिनेत्री मेधा शंकर भस्मार्ती में शामिल हुईं

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। फिल्म 12वीं फेल से देशभर में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मेधा शंकर मंगलवार को बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं। वह तड़के होने वाली भस्मार्ती में शामिल हुईं और भगवान महाकाल महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सत्कार किया। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मेधा ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया यह बाबा महाकाल के दरबार में मेरी दूसरी यात्रा है। भगवान के बहुत ही सुंदर और शांतिपूर्ण दर्शन हुए। यहां आकर एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कॅरियर का सफर : ब्रिटिश सीरीज से बॉलीवुड तक
मेधा शंकर के करियर ग्राफ पर नजर डालें तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2019 में ब्रिटिश मिनी सीरीज बीशम हाउस से की थी। इसके बाद वे फिल्म शादी स्थान और वेब सीरीज दिल बेकरार में भी नजर आईं। हालांकि, उन्हें असली पहचान और लोकप्रियता विधु विनोद चौपड़ा की फिल्म 12वीं फेल (2023) से मिली जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया।










