Sunday, September 24, 2023
Homeउज्जैन समाचार12 साल की बालिका से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

12 साल की बालिका से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

पांच माह का गर्भ होने पर परिजनों को पता चला, केस दर्ज कराया

उज्जैन। गोंड बस्ती में रहने वाली 12 वर्षीय बालिका से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। करीब पांच माह का गर्भ होने पर उसके परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने महाकाल थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि गोंड बस्ती में रहने वाली 12 वर्षीय बालिका घर पर ही रहती थी। 2022 में दीपावली के समय उसे पड़ोस में रहने वाले शमी गोंड पिता अशोक गोंड 30 वर्ष ने दुष्कर्म का शिकार बनाया और तभी से लगातार वह बालिका के साथ गलत काम करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई।

दो दिन पहले उसके परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने बालिका से पूछताछ की जिसमें उसने शमी द्वारा गलत काम किये जाने की बात परिजनों को बताई। उन्होंने महाकाल थाने पहुंचकर शमी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित धारा 376 के तहत केस दर्ज कराया। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया जिसमें पता चला कि बालिका को करीब 5 माह का गर्भ है।

पत्नी छोड़कर चली गई थी: पुलिस ने बताया कि शमी गोंड बालिका के घर के पास ही रहता है और पहले से विवाहित था। उसकी पत्नी विवाद के बाद छोड़कर चली गई थी। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर