Friday, September 29, 2023
Homeउज्जैन समाचार12th के स्टूडेंट को गोली मारी

12th के स्टूडेंट को गोली मारी

12th के स्टूडेंट को गोली मारी

उज्जैन। खेत से लौट रहे 12 वीं के छात्र को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया जबकि गार्डन में खाने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने युवक पर प्राणघातक हमला कर उसे घायल किया है।

दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया।पुलिस ने बताया कि वीरेन्द्र सिंह पिता भगवान सिंह डोडिया 17 वर्ष निवासी चापानेर 23 अप्रैल की रात 10 बजे अपने खेत से लौटते समय दिग्विजय सिंह के खेत पर लगे पेड़ के नीचे से गुजर रहा था तभी अज्ञात बदमाश ने उसे पेट के नीचे गोली मारकर घायल कर दिया।

खाचरौद थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने बताया कि वीरेन्द्र सिंह 12 वीं का छात्र है। उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिये इंदौर रैफर किया गया है।

घायल छात्र या उसके परिजनों ने अभी तक गोली चलाने वालों की जानकारी नहीं दी है। इधर दीपक पिता दिनेश उटवानी 27 वर्ष निवासी मुनीनगर पर तिरूपति धाम कालोनी स्थित गार्डन में खाने के दौरान अज्ञात युवकों ने घूरने की बात को लेकर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। दीपक के परिजनों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है और आईसीयू में उपचार चल रहा है। चिमनगंज मंडी पुलिस ने मामले में धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर