Advertisement

12वीं के स्टूडेंट की रामघाट पर नदी में डूबने से मौत

4 दोस्तों के साथ भोपाल से आया था उज्जैन दर्शन करने

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:परीक्षा खत्म होने के बाद चार दोस्तों के साथ पिता से जिद कर उज्जैन दर्शन करने आये बालक की सुबह करीब 5 बजे रामघाट पर नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

सत्यम पिता हरीशचंद 17 वर्ष निवासी नई बस्ती भोपाल 12 वीं का छात्र था और परीक्षा खत्म होने के बाद गुरूवार दोपहर जेईई परीक्षा का फार्म भरा और पिता से दोस्तों के साथ उज्जैन दर्शन करने जाने की जिद की। उसके पिता ने रोका लेकिन वह नहीं माना तो पिता स्वयं उसे रेलवे स्टेशन तक छोडऩे आये।

Advertisement

जहां से दोस्त त्रितांश पिता रोहित यादव निवासी बैरागढ़, पुष्कर, करण, लक्ष्य के साथ भोपाल इंदौर पैसेंजर से सुबह उज्जैन स्टेशन पहुंचा। यहां से सभी दोस्त सीधे रामघाट पर नहाने आये। दोस्त चित्रांश ने बताया कि करीब 5 बजे रामघाट पर नहा रहे थे तभी सत्यम गहरे पानी में डूब गया। शोर मचाने पर कोई मदद के लिये नहीं आया। चौकी पर सूचना दी जिसके बाद तैराकों ने शव को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

ड्रायवर पिता का इकलौता पुत्र था

Advertisement

हरिशचंद ड्रायवर हैं। उन्होंने बताया कि सत्यम इकलौता पुत्र था। एक बेटी और है। वह पढ़ाई में होनहार था। उसे दोस्तों के साथ उज्जैन जाने से रोका भी था। दोस्त चित्रांश ने बताया कि हम लोग नदी में नहाने के बाद महाकालेश्वर की भस्मार्ती करने जाने वाले थे लेकिन यह घटना हो गई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें