Advertisement

13 साल के बालक को डंपर ने रौंदा, मौके पर ही मौत

उज्जैन। आलमपुर-उड़ाना गांव में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल से सडक़ पार कर रहे 13 साल के किशोर को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने वाला डंपर सेवरखेड़ी प्रोजेक्ट में लगा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर चालक को जमकर पीटा।

Advertisement

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे बचाते हुए हिरासत में लिया। किशोर का नाम आदित्य पिता राजेश अग्रवाल (13 ) है। वह गांव के ही प्राथमिक स्कूल में पांचवीं का छात्र था। उसके पिता 5 साल से लापता है। वह मां और दादी के साथ रहता था। परिवार में उसकी एक बहन भी है। शुक्रवार शाम करीब ५ बजे वह साइकिल से नजदीक की राशन दुकान पर सामान लेने जा रहा था।

मुख्य सडक़ पर एकाएक साइकिल से उसका संतुलन बिगड़ा और इसी दौरान नजदीक से गुजर रहे डंपर के पिछले पहियों की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक ने डंपर खड़ा कर भागने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें