14 साल के नाबालिग को 5 लड़कों ने मारा चाकू

इंदौर के द्वारकापुरी में एक 14 साल के लड़के को 5 लड़कों ने घेरकर चाकू मारे । जिसके बाद उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया। घायल की पहचान गौरव (14) पुत्र मुन्ना वर्मा के तौर पर हुई है। मामले में बाला,नैतिक,प्रिंस और अभिषेक व एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया है।

रूपए के लेनदेन को लेकर विवाद
गौरव ने अपने बयान में बताया कि वह एक टेंट हाउस पर काम करता है। रूपए के लेनदेन को लेकर बाला से विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे दोस्तो को लेकर प्रजाप्रत दूध डेयरी पर पहुंचे थे। यहां पर आरोपी अभिषेक और बाला काम करते है।
यहां आपस में झगड़ा हुआ तो प्रिंस ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद चले गए। रात में 9 बजे कालू नाम का लड़का आया और उसने बताया कि आरोपी उन्हें मारने के लिए ढूंढ रहे है। रात करीब 11 बजे प्रिंस और बाला व अन्य ने हत्या को लेकर धमकी दी। इसी बीच राम मंदिर गार्डन के यहां पर आरोपियों ने आकर मारपीट की।
इसके बाद प्रिंस ओझा ने चाकू निकाला और गौरव की पसली में मार दिया। इस दौरान गौरव सड़क पर गिर गया। उसके साथियों ने उसे उठाया। वही परिवार को जानकारी दी।









