Advertisement

15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान

देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से सोमवार को यह घोषणा की गई। मालूम हो कि 13 राज्यों के 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होने वाला है, जबकि 2 राज्यों के शेष 6 सदस्य 3 अप्रैल को रिटायर्ड हो जाएंगे। जिन 15 राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

Advertisement

राज्यसभा के जिन सांसदों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने वाला है, उनमें 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। इनमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (हिमाचल प्रदेश), रेलवे, आईटी व संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (ओडिशा), आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर (कर्नाटक), सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे (महाराष्ट्र), शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (मध्य प्रदेश), स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (गुजरात) और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (राजस्थान) हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (राजस्थान) का कार्यकाल भी इस साल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा। 2 अप्रैल, 2024 को उत्तर प्रदेश से 10, महाराष्ट्र और बिहार से 6-6, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से 5-5, गुजरात और कर्नाटक से 4-4, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 3-3 और छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से 1 राज्यसभा सांसद रिटायर होंगे।

Advertisement

महाराष्ट्र से रिटायर होने वाले राज्यसभा सांसदों में राणे, पूर्व सूचना व प्रसारण और पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीनियर बीजेपी लीडर वी. मुरलीधरन शामिल हैं। शिवसेना (यूटी) सांसद अनिल देसाई, एनसीपी की वंदना चव्हाण और कांग्रेस के कुमार केतकर भी रिटायर होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें