Advertisement

15 मुमुक्ष लेंगे दीक्षा, छग की मेघा डोसी भी बनेंगी साध्वी

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक में 3 नवंबर को जैन भागवती दीक्षा महोत्सव में पहली बार 15 मुमुक्ष दीक्षा लेंगे। इनमें छग के डोंडिलहरा की मेघा डोसी भी हैं, शुक्रवार को बीकानेर जाते समय उज्जैन रेलवे स्टेशन पर संघ के स्थानीय पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।

आचार्य रामलाल के सानिध्य में अखिल भारतीय साधुमार्गी संघ ने दीक्षा महोत्सव आयोजित किया है। आचार्य जवाहरलाल की150वीं जन्म जयंती के मौके पर हो रहे आयोजन में एक साल में 100 दीक्षा का रिकॉर्ड भी बनेगा। बैंगलुरु के प्रवीण दक, प्रीति दक, सोनल भलघट, ताशवी दक, देशनोक की जया सुराणा, ज्योति बोथरा, अनुष्का भूरा, चित्तौडग़ढ़ की अपेक्षा सुराणा, रिया सुराणा, केतु के विवेक गुलेच्छा, बीकानेर के पुलकित सुखाणी, सोलापुर की भावना छाजेड़, गुवाहाटी की तरुणा दुग्गड़ और डोंडिलहरा की मेघा डोसी और शहादा के दिलीप कोटडिय़ा दीक्षा ग्रहण करेंगे। शुक्रवार को रायपुर से बीकानेर जा रहीं मेघा डोसी का रेलवे स्टेशन पर जैन संघ के पदाधिकारियों ने सम्मान किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें