Advertisement

16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत

किशोरी की संदिग्ध मौत

Advertisement

परिजनों ने पुलिस से कहा एपेंडिक्स का दर्द उठा था

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम तालोद की रहने वाली किशोरी की संदिग्ध अवस्था में रविवार रात मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसे एपेंडिक्स पेंट दर्द हुआ था अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में जांच की जा रही है।

Advertisement

पुलिस ने बताया तालोद की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी सोनम पिता जगदीश आंजना की मौत हुई है। पेट दर्द और उल्टियांं होने पर परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने परिजनों के बयान लिए हैं।

परिजनों ने पहले पुलिस को बताया कि एपेंडिक्स पेट में बस्र्ट हो गया। डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की बात बताई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें