Advertisement

17 किलो से ज्यादा अफीम डोडाचूरा के साथ पकड़ाए नशे के दो सौदागर, कोटा ले जा रहे थे, 2 मोबाइल किए जब्त

दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले, 3 मार्च तक रिमांड पर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। गश्त के दौरान खाचरौद पुलिस ने 17.200 किलो अफीम डोडाचूरा के साथ भाटखेड़ी रेलवे स्टेशन के बाहर से नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 86 हजार रुपए है। इसके अलावा दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। दोनों को गुरुवारको कोर्ट में पेश किया जहां से 3 मार्च तक रिमांड पर सौंपा गया है।

खाचरौद पुलिस ने बताया गुरुवार को गश्त के दौरान भाटखेड़ी रोड रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एक बंद होटल के पास अंधेरे में दो संदिग्ध खड़े दिखाई दिए। शंका के आधार पर दोनों व्यक्तियों को रोककर नाम-पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम गोपाल पिता हरीश पाटीदार (22) और दिनेश पिता जगदीश पाटीदार (24) दोनों निवासी ग्राम खजूरिया सारंग, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर बताए।

Advertisement

दोनों के बैग की तलाशी लेने पर उनमें बड़ी मात्रा में अफीम डोडाचूरा मिला। गोपाल पाटीदार के कब्जे से 9 किलो 500 ग्राम और दिनेश पाटीदार के कब्जे से 7 किलो 700 ग्राम, इस तरह कुल 17.200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 86 हजार रुपए है। पुलिस ने डोडाचूरा के साथ 2 मोबाइल भी जब्त किए। पुलिस ने गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 3 मार्च तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

‘नायक’ बताने वाला था किसे देना है डोडाचूरा
टीआई धनसिंह नलवाया ने बताया कि दोनों आरोपी एक ही गांव और एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। उसे गांव के एक व्यक्ति ने ही यह डोडाचूरा कोटा पहुंचाने के लिए दिया था। कोटा पहुंचने पर नायक नामक व्यक्ति इन्हें बताने वाला था कि यह मादक पदार्थ की डिलेवरी किसे करना है लेकिन उससे पहले ही हमने इन्हें पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को कोई यहां तक छोडऩे भी आया था जिसका पता लगाया जा रहा है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी गोपाल पाटीदार पिछले साल पंजाब में भी पकड़ा चुका है और डेढ़ माह तक जेल में रहा था।

Advertisement

Related Articles

Write a review