Friday, December 1, 2023
Homeउज्जैन समाचार17 साल की बालिका ने जहर खाया

17 साल की बालिका ने जहर खाया

17 साल की बालिका ने जहर खाया

उज्जैन। गोंसा गांव की रहने वाली 17 साल की छात्रा ने रविवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुुलिस मामले में जांच कर रही है। मां षारदा ने बताया कि वे पानी के प्लांट पर काम करती हैं। रविवार दोपहर भी वे अपने काम पर थी। बेटी घर पर अकेली थी इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।

दूधवाहन पलटा ड्राइवर घायल

उज्जैन। उन्हेल नागदा रोड़ पर रविवार रात 11:30 बजे 1300 लीटर दूध लेकर उन्हेल आ रहा वाहन पलट गया। दूध वाहन में सवार तीन लोगों में से ड्राइवर को गंभीर चोंट आई है। पुलिस ने बताया खुशहाल पिता इंदरसिंह उम्र ४२ साल निवासी बदनावर दूध की 26 टंकियां लेकर उन्हेल से नागदा जा रहा था। इसी दौरान डेटा मोड़ पर वाहन पलट गया। वाहन खुशहाल चला रहा था जब वाहन पलटा तो उसका वाहन गाड़ी की विंडो से निकलकर गाड़ी के नीचे दब गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि साथ में मौजूद अमर और रामू को ज्यादा चोट नहीं आई है।

युवक को कार ने टक्कर मारी

उज्जैन। नरवर से देवास जा रहे युवक को रविवार रात अज्ञात कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। एंबुलेंस 108 उसे जिला अस्पताल लाई और उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया विनोद पिता बगदीराम उम्र 40 वर्ष निवासी पिपलिया बोपेल किसी काम से नरवर आया था वापस लौटते वक्त अज्ञात कार चालक ने उसे टक्क्र मार दी। वह सड़क पर घायल अवस्था में था ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाई और जिला अस्पताल पहुंचाया।

इनामी बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन। तराना थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर इनामी बदमाश गणेश निवासी इंदिरा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 14 अपराध पंजीबद्ध है इसके अलावा दो मामलों में फरार था। टीआई भीमङ्क्षसह पटेल ने बताया मुखबीर की सूचना पर गणेश पिता बद्रीलाल निवासी इंदिरा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। वह नाचन मोड तिराहे पर उज्जैन की बस में बैठकर फरार होने की फिराक में खड़ा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो वह भागने लगा। इस पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गणेश नकबजनी और अवैध शराब परिवहन सहित न्यायालय के दो वारंटों में फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ३ हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसने सोलर प्लांट सिद्धिपुर निपानिया में इलेक्ट्रिक केबल वायर चोरी करना स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर ६८ हजार रुपए कीमत की ६८३ फीट केबल और एक कटर जप्त की है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर