शासकीय कर्मचारियों ने आधे दिन काम नहीं किया
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: शासकीय कर्मचारियों द्वारा १७ सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को आधे दिन काम नहीं किया। धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
मप्र लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष चित्रेश वाघे ने बताया कि 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के कारण आधे दिन शासकीय कार्यालयों में काम ठप रहा। कर्मचारी कार्यालय में हस्ताक्षर करने के उपरांत नवीन कलेक्टोरेट भवन प्रशासनिक संकुल भवन के मुख्य द्वार पर मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करवाने के लिये नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। जिला मुख्यालय उज्जैन पर रेखा सचदेव, तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर लिपिक संघ के वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष देवेन्द्र व्यास, मप्र राजस्व कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मप्र लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष निखलेश गौड़, मप्र तृतीय वर्गीय संघ के प्रांतीय संयोजक मोतीलाल निर्मल एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत उदगीर, सचिव दिनेश नागर, मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष मानसिंह चौहान, मप्र वाहन चालक चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर जायसवाल, मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता, मप्र पेंशनर एसोसिएशन उज्जैन के जिलाध्यक्ष आर.डी. शर्मा एवं प्रिया मरमट, अमित शर्मा, वनमाली यादव, राजेन्द्र गढ़वाल, चंदा व्यास, सुनील चौहान, धर्मेन्द्र परमार, मीना रायकवार, प्रेमचंद नाहर, राजेन्द्र श्रवण, विक्रम मालवीय आदि उपस्थित थे। आभार लता शर्मा ने माना।