इंदौर : मारुति वैन की टक्कर से 17 साल के स्टूडेंट की मौत

,छोटी बहन को स्कूल छोड़ने जा रहा था

Advertisement
इंदौर के गांधी नगर इलाके में सड़क हादसे में 17 साल के छात्र भविष्य यादव की मौत हो गई। वह बाइक से अपनी छोटी बहन भूमिका को बीपी चिल्ड्रन स्कूल छोड़ने जा रहा था।
तभी मारुति वैन ने टक्कर मार दी और भविष्य पोल से टकरा गया। हादसे में उसकी बहन भी घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
Advertisement
गांधी नगर पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह 11 बजे गायत्री माता मंदिर के पास घटी। भविष्य 13 साल की बहन को लेकर स्कूल जा रहा था। वह सड़क से निकल रहा था, तभी एक मारुति वैन रिवर्स हो रही थी।
Advertisement









