Advertisement

175 फीट ऊंचे मोबाइल टाव पर चढ़ा युवक

पुलिस और ग्रामीणों ने जैसे-तैसे उसे नीचे उतारा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। ग्राम बाढ़कुम्मेद में मानसिक रूप से कमजोर युवक 175 फीट के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिसकर्मी और ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। नरवर पुलिस के अनुसार ग्राम बाढ़कुम्मेद में रविवार को मानसिक रूप से बीमार युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

ग्रामीणों ने उसे चढ़े देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एएसआइ व चार ग्रामीण टावर पर चढ़े और उसे जैसे-तैसे रस्सी से बांधकर नीचे उतारकर लाए। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार शाम को ग्राम बाढ़कुम्मेद के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि करीब 25 वर्षीय युवक 175 फीट उपर मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। सूचना मिलने पर टीआइ इजारदार, एएसआइ दिनेश भाट, आरक्षक तुलसीराम, विशाल आर्य गांव में पहुंचे थे।

Advertisement

एएसआइ भाट सहित ग्रामीण लखन, बबलू, रामबाबू सहित एक अन्य युवक ने हिम्मत दिखाते हुए टावर पर चढ़ गए। सभी ने युवक को समझाकर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से रस्सी से सावधानी पूर्वक 175 फीट ऊंचे टावर से युवक को नीचे लेकर आए। युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Write a review