Advertisement

20 चैकिंग पॉइंट्स, 200 पुलिसकर्मी तैनात

रेलवे स्टेशन पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने की चैकिंग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नए साल के स्वागत में शराबखोरी कर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं है। बुधवार शाम उज्जैन पुलिस के दो तरह के इंतजाम होंगे, महाकालेश्वर मंदिर व अन्य मंदिरों में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग और उत्पातियों के लिए अलग। शाम के वक्त पूरे शहर की नाकेबंदी रहेगी, इनके अलावा 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को थाना क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहने को कहा गया है।

तीन दिन पहले खुद एडीजी उमेश जोगा भी रेंज के अधिकारियों की बैठक लेकर नए साल की पूर्व संध्या से ही तगड़े सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दे चुके हैं। एएसपी शहर गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक शहर में 20 से ज्यादा चैकिंग पॉइंट रहेंगे। हर एक पॉइंट पर 8 से 10 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। प्रत्येक पॉइंट पर टीआई रैंक के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी पॉइंट्स पर आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी होगी और शराबखोरी कर वाहन चलाने वालों की धरपकड़ की जाएगी।

Advertisement

इधर, थर्टी फस्र्ट और नववर्ष को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के चलते रेलवे स्टेशन पर भी काफी भीड़ है। ऐसे में सुरक्षा में में किसी तरह की सेंध ना लगे, इसके लिए बुधवार सुबह बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) ने स्टेशन पर जांच की। इस दौरान टीम ने प्लेफॉम्र्स पर घूम-घूमकर यात्रियों की सामानों की जांच की और संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।

मंदिरो पर तैनात किए 800 पुलिसकर्मी
नए साल के पहले दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर, कालभैरव, मंगलनाथ सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी दर्शनार्थियों की जबर्दस्त भीड़ रहेगी। इसी के मद्देनजर शहर की व्यवस्थाओं से अलग करीब 800 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Advertisement

Related Articles

Write a review