Advertisement

लखनऊ:यादव महाकुंभ में शामिल CM Dr. Mohan Yadav

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित ‘यादव महाकुंभ’ में शामिल हुए। सामाजिक समरसता के इस भव्य आयोजन में उत्तरप्रदेश के यादव समाज के प्रबुद्ध नागरिक, कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उत्तर प्रदेश की धरती पर गर्मजोशी के साथ स्वागत-सत्कार हुआ। डॉ.मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने से संपूर्ण देश के यादव समाज में उत्साह का माहौल है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में यादव समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ने से उत्तरप्रदेश और बिहार की राजनीति में समाज की एकजुटता का असर दिखाई दे रहा है, जो विपक्षी राजनीतिक दलों के लिए चिंता का विषय बनता दिख रहा है।

यादव महाकुंभ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों का स्मरण कराया तो वहीं भगवान श्री राम और भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा दी गई शिक्षा से प्रेरित होकर समाज और राष्ट्रहित में एकजुटता के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। देश के सुरक्षित भविष्य की नींव तैयार हो रही है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें