अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। शहर में हो रहे 21 करोड़ राम नाम लेखन के पुनित कार्य की पूर्णाहुति कल रविवार को दशहरा मैदान पर होगी। शुक्रवार को आयोजन स्थल पर संतों के सानिध्य में भूमिपूजन किया गया।
कांग्रेस नेता अजीतसिंह के अनुसार राम नाम लेखन की पूर्णाहुति हेतु होने वाले आयोजन स्थल का भूमिपूजन संत परमहंस डॉ अवधेशपुरी महाराज, महंत काशीदास त्यागी महाराज, संत अर्जुन गौतम द्वारा किया गया। इस दौरान मुकेश भाटी, सुरेंद्र मरमट, सुरेश चौधरी, योगेश मीणा, मनीष गोमे, जगदीश रघुवंशी, मुकेश यादव, जितेंद्र त्रिवेदी, प्रद्युमन गहलोत, निखिल गोठवाल सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
आयोजन समिति द्वारा 21 करोड़ राम नाम जाप लिखने का कार्य शुरू किया गया था जिसका समापन रविवार 4 जून को शाम 6 बजे दशहरे मैदान पर किया जा रहा है। इस मौके पर संतों को बताया गया कि लोगों को घर-घर राम नाम लिखने की पुस्तकें दी गई थी जिसमें उन्होंने 21 करोड़ राम नाप जाप लिख कर अलख जगाने का काम किया है।