Advertisement

शहर में शराब बंदी के 22 दिन बाद पुलिस ने 23 हजार लीटर अवैध शराब पर चलाया बुलडोजर

7 थाना क्षेत्रों के 107 प्रकरणों में जब्त हुई थी अलग-अलग ब्रांड की शराब

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर में शराब बंदी के 22 दिन बीतने के बाद पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 7 अलग-अलग थानों में 107 प्रकरणों में जब्त हुई हजारों लीटर शराब पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया। नष्ट शराब की कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि शहर में शराब बंदी के पहले भी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब विक्रय, परिवहन पर पुलिस द्वारा समय समय पर कार्रवाई की जाती थी। अवैध शराब को जब्त करने के बाद पुलिस द्वारा थाने में सुरक्षात्मक रूप से संग्रहित की जाती थी। वर्षों से थानों के मालखाने में सुरक्षा की दृष्टि से रखी गई जब्त शराब को नष्ट करने की विधिक प्रक्रिया का पालन किया गया है।

सबसे अधिक नरवर थाने के 74 प्रकरण

Advertisement

पुलिस ने बताया कि एमआर-5 स्थित ट्रेचिंग ग्राउण्ड क्षेत्र में शराब नष्ट करने की प्रक्रिया की गई। जिन 7 थानों की शराब नष्ट की गई उनमें सबसे अधिक नरवर थाने के 74 प्रकरण में कुल 230 लीटर, नीलगंगा थाने के 12 प्रकरण में कुल 10926 लीटर, चिमनगंज मंडी के 9 प्रकरण में 11695 लीटर, नानाखेड़ा के 2 प्रकरण में 125 लीटर, माधव नगर के 8 प्रकरण में 630 लीटर, जीवाजीगंज के 1 प्रकरण में 86 लीटर, भैरवगढ़ के 1 प्रकरण में 62 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई है। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि वर्ष 2022 से 2024 तक के कुल 74 मामलों में 230 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई है।

आम नागरिक बने गवाह पर्यावरण का ध्यान रखा

Advertisement

एसपी शर्मा ने बताया कि शराब नष्टीकरण की कार्रवाई को पूरी पारदर्शिता, विधि सम्मत प्रकरण तथा कड़ी सुरक्षा के बीच अंजाम दिया गया है। यह प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार संपन्न की गई। शराब नष्ट करने की प्रक्रिया में प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों के बीच मौजूद आम नागरिकों को गवाह बनाया गया। जब्त शराब के किसी भी भाग का दुरूपयोग न हो, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए शराब नष्ट करने की प्रक्रिया में प्रासंगिक तकनीकी मानकों का पालन किया गया।

शराब को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेंगे

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार धार्मिक नगरी उज्जैन सहित अन्य धार्मिक शहरों में शराबबंदी लागू करने के आदेश पारित किए गए हैं जिनका उज्जैन जिले में कड़ाई से पालन किया जा रहा है। उक्त आदेश के परिपालन में अवैध रूप से शराब का भंडारण, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। अभियान के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध शराब के किसी भी रूप को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह न केवल जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करता है बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी पहल है।

Related Articles

Write a review