Advertisement

22 साल के MBA स्टूडेंट को अचानक सीने में दर्द,मौत

खाना बनाते समय अचानक गिर पड़ा स्टूडेंट

Advertisement

भोपाल में 22 साल के MBA स्टूडेंट को अचानक सीने में दर्द हुआ। वह बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने इस मामले में हार्ट अटैक की आशंका जताई है। घटना सोमवार रात की है। मंगलवार को शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

मामला भोपाल के अयोध्या नगर का है। मृतक छात्र का नाम विवेक सोनी है, जो रीवा का रहने वाला था और भोपाल के TIT कॉलेज (टेक्नोक्रेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) से MBA कर रहा था।

Advertisement

पिपलानी थाना पुलिस के हवलदार सुदीप राजपूत ने बताया कि विवेक सोनी (22) अयोध्या नगर क्षेत्र में दोस्तों के साथ रहता था। सोमवार रात करीब 8 बजे वह फ्लैट में दोस्तों के साथ सब्जी बना रहा था। दोस्तों ने उसे किचन में ही बेहोश की हालत में पड़ा देखा और उसे लेकर पास के गायत्री अस्पताल लेकर पहुंंंचे।

जहां उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के वक्त विवेक सोनी के साथ मौजूद रहे दोस्तों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात दोस्त अयोध्या नगर के फ्लैट में पढ़ाई करने एकत्रित हुए थे। हम सभी पढ़ाई शुरू करने ही वाले थे, तभी विवेक ने कहा- पहले खाना खाएंगे, फिर पढ़ेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें