Advertisement

26 नवंबर के बाद हल्की बारिश होने का अनुमान

ठंडा-गर्म रहेगा मौसम, तापमान में उतार-चढ़ाव

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन इस सप्ताह मौसम का मिजाज ठंडा-गर्म रहेगा। रात में गुलाबी ठंड रहेगी तो दिन में बादल छाए रहेंगे। 26 नवंबर को बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 28 नवंबर के बाद ही ठंड का असर बढ़ेगा। पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है। शनिवार को हवा थम गई थी। दिन में बादल छा गए। इससे दिन में हल्की सर्दी रही। हालांकि, रात में पारे में ज्यादा उछाल नहीं आया।

न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को सुबह से गर्मी का अहसास देखने को मिला, लेकिन शाम को मौसम में ठंडक रही। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। फिर 21-22 नवंबर को तेज धूप निकलेगी। 23 नवंबर को फिर बादल छाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 26 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है।

Advertisement

इसलिए बदला मौसम का मिजाज

बंगाल की खाड़ी से ‘मिधिली’ तूफान उठा है। इससे बादल छाए हुए हैं। वहीं, प्रदेश में 24-25 नवंबर को उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से मप्र में भी मौसम बदलेगा। इससे बारिश होने का अनुमान भी है।

Advertisement

रात के तापमान में बढ़त तारीख न्यूनतम तापमान
13 नवंबर 13.8
14 नवंबर 14.0
15 नवंबर 15.4
16 नवंबर 16.0
17 नवंबर 15.8
18 नवंबर 15.0
19 नवंबर 16.5
20 नवंबर १६.४

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें