Advertisement

26 वर्ष पहले हुए घोटाले में विशेष न्यायालय का फैसला

26 वर्ष पहले हुए घोटाले में विशेष न्यायालय का फैसला

Advertisement

बीमा कमीशन में गड़बड़ी पर 7 विकास अधिकारियों को सजा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:उज्जैन में लगभग 26 साल पहले न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा कमीशन राशि में गड़बड़ी के मामले में सात विकास अधिकारियों को 4-4 साल की सजा दी गई है। बताया जा रहा है कि 26 साल पहले सहकारी संस्थाओं के माध्यम से 12 रुपए की प्रीमियम राशि पर 28 हजार रुपए के बीमे की योजना शुरू की गई थी। इसमें बीमा कंपनियों के विकास अधिकारियों का सहयोग लिया गया था।

Advertisement

बताया जाता है कि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के सात विकास अधिकारियों ने बीमे की राशि में अधिक कमीशन प्राप्त किया था। उस वक्त मामला सामने आने के बाद विजिलेंस ने इसकी जांच कर मामला सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई ने जांच के बाद मामला विशेष न्यायालय को दिया।

न्यायालय ने उज्जैन के सात विकास अधिकारियों को दोषी पाते हुए 4-4 साल की सजा दी है। बताया जा रहा है कि सात में से तीन विकास अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, एक अस्वस्थ है और तीन अभी सेवा में है। कहा जा रहा है कि इन्हें जमानत और अन्य अदालत में अपील के लिए 20 दिन का समय दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें