Advertisement

 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के कांसी मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय युवक ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका मानसिक रोग को लेकर उपचार चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया अभिषेक पिता राजेंद्र सिंह चौहान ने घर के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था जिसे लेकर उसका उपचार भी चल रहा था।

Advertisement

प्रकाश नगर में कार गैरेज में चोरी

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश नगर में कार गैरेज से बदमाश 80 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया सौरभ पिता शिवशंकर तिवारीनिवासी निजातपुरा का प्रकाश नगर में कार गैरेज है। 24 से 28 अगस्त तक वह पारिवारिक कार्य से शहर से बाहर गया हुआ था।

Advertisement

इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में सोरभ ने नीलगंगा पुलिस को चोरी की वारदात को लेकर आवेदन दिया था पुलिस ने जांच के बाद मंंगलवार शाम अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया अज्ञात बदमाश दुकान से पुराने कार के 6 नगर हेड व कार की एसी के कंप्रेशर पिस्टल किट ४ नगर कार का रेडियेटर चोरी कर ले गए।

शाही सवारी के दौरान चेन चोरी की दो लोगों ने लिखाई रिपोर्ट

उज्जैन। शाही सवारी के दौरान हुई चेन चोरी वारदातों को लेकर दो लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महाकाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरूण पिता कल्याण शर्मा उम्र 47 साल निवासी पान चौराहा सीहोर और रितेश पिता लक्ष्मीनारायण साहू ३७ वर्ष निवासी पिंजान कॉलोनी इंदौर की शिप्रा नदी के रामघाट पर सोमवार शाम 5 बजे सोने की चेन चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

Related Articles

Write a review