इंजीनियरिंग कॉलेज पर 28 साल का 1.01 करोड़ संपत्तिकर बकाया

नगर निगम ने 8 प्रॉपर्टी पर ताले लगाए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। 13 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत से पहले नगर निगम ने संपत्तिकर के बड़े बकायादारों पर एकाएक कार्रवाई कर दी। 1.22 करोड़ के संपत्तिकर की वसूली के लिए प्रॉपर्टी पर ताले लगा दिए। इनमें सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज भी शामिल है, उस पर 1997 1.01 करोड़ का संपत्तिकर बकाया है। बुधवार को उपायुक्त योगेन्द्र पटेल के साथ राजस्व विभाग की टीम ने ज़ोन क्रमांक 1, 3 और 6 में कार्रवाई की गई।
इन संपत्तियों लगाए ताले
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज- 1,01 करोड़ रुपए
ठाकुर इंडस्ट्री, नागझिरी- 3.76 लाख
भील ठाकुर समाज संगठन, जयसिंह पुरा- 1.96 लाख
भीला पिता ओंकार गारी, जयसिंह पुरा- 1.31 लाख
लक्ष्मीनारायण मंदिर माली समाज – 1,09 लाख
बसंतीलाल भुवान जी, सदावल मार्ग रामघाट- 80.58 हजार
मोहम्मद इमरान खान श्रीपाल मार्ग- 68 हजार
रामप्यारी बाई – 27 हजार
शासन को प्रस्ताव भेजा है
कॉलेज के संपत्तिकर बकाया की जानकारी नहीं थी। 1997 से यह राशि बकाया होकर इतनी ज्यादा हो गई। शासन को संपत्तिकर चुकाने के लिए पत्र लिखा है। वहां से राशि की मांग की गई है। राशि आते ही चुका देंगे।
डॉ. उमेश पेंढारकर, प्राचार्य शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज










