3 ट्रेन निरस्त, तीन बदले मार्ग से चलेगी

उज्जैन-देवास-इंदौर दोहरीकरण में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य…
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्जैन-देवास-इंदौर खंड के दोहरीकरण के तहत बरलई-मांगलिया गांव-लक्ष्मी बाई नगर स्टेशन के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण 6 ट्रेन प्रभावित होगी। इसमें ३ ट्रेन को निरस्त किया जाएगा। ३ ट्रेन बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएगी।
निरस्त ट्रेने
27 एवं 28 दिसम्बर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22191 इंदौर जबलपुर एक्सप्रेस।
26 एवं 27 दिसम्बर को जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर इंदौर एक्सप्रेस।
27 एवं 28 दिसम्बर को नागदा से चलने वाली गाड़ी संख्या 09587 नागदा इंदौर पैसेंजर स्पेशल।
27 एवं 28 दिसम्बर, 2023 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09588 इंदौर नागदा पैसेंजर स्पेशल निरस्त रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन
26 दिसम्बर, 2023 को ग्वालियर से चलने वाली गाड़ी संख्या 11126 ग्वालियर रतलाम एक्सप्रेस वाया उज्जैन-फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज-रतलाम चलेगी।
27 एवं 28 दिसम्बर को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 11125 रतलाम ग्वालियर एक्सप्रेस वाया रतलाम-फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज-उज्जैन चलेगी।
27 दिसम्बर को भिंड से चलने वाली गाड़ी संख्या 21126 भिंड रतलाम एक्सप्रेस वाया उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम चलेगी।
असुविधा से बचने के लिए यात्री रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा 139 से या एनटीईएस पर गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा करें।









