3 महीने में 19 तस्कर गिरफ्तार 2.5 लाख का माल भी जब्त

उज्जैन। जिले में मादक पदार्थों की नशाखोरी लगातार बढ़ती जा रही है हालांकि पुलिस भी पीछे नहीं है। पिछले तीन महीने में पुलिस ने 19 तस्करों को गिरफ्तार करीब ढाई लाख से अधिक का माल भी बरामद किया है। मादक पदार्थों पर अंकुश के लिए गठित जिला स्तरीय एनकार्ड समिति की बैठक यह जानकारी सामने आई है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक में एएसपी अभिषेक रंजन ने बताया कि दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
नशा व्यापार दिखे तो 1933 डायल करें: नशे की तस्करी रोकने के लिए केंद्र सरकार की हेल्पलाइन मानस पर 1933 डायल कर सूचना दे। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रहेगी।
तीन महीने मेें 13 प्रकरण बने
दर्ज अपराध: 13 प्रकरण
गिरफ्तारियां: 19 आरोपी
जब्ती: 3 किलो से अधिक गांजा, 63 ग्राम एमडी ड्रग्स और अफीम के 1300 हरे पौधे (17 किलो 200 ग्राम)।
कुल कीमत: जब्त मादक पदार्थों का मूल्य लगभग 2.54 लाख रुपये है।
नष्ट किया- 23 प्रकरणों में ड्रग विनष्टीकरण किया गया।









