Advertisement

300 करोड़ के पार हुई फिल्म Gadar 2

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

Advertisement

गदर 2 (Gadar 2) ने पहले दिन 40 करोड़ की धुंआधार कमाई करके सबको हैरान कर दिया। इस फिल्म की कहानी से लेकर सनी देओल के धांसू एक्शन ने दर्शकों को इंप्रेस किया है। इसके अलावा, सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने भी एक बार फिर सबका दिल जीत लिया, जिसका असर फिल्म की कमाई पर अच्छा खासा असर दिख रहा है।

सिनेमाघरों में गदर 2 को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) के हर एक सीन पर दर्शक सीटियां बजाने पर मजबूर हुए हैं। इसी वजह से फिल्म लगातार हाउसफुल चल रही है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है।

Advertisement

पहले हफ्ते के आखिरी दिन यानी गुरुवार (7वां दिन) को इस फिल्म ने 23.28 करोड़ की शानदार कमाई की, जिसके साथ ही फिल्म ने कमाई 284 करोड़ रुपये हो गई थी। वहीं, अब आठवें दिन भी फिल्म ने जबरदस्त तरीके से कमाई की है। इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 19.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 304.13 करोड़ रुपये हो गया है।

Gadar 2 Box Office Collection

Advertisement

Day 1- 40.10 करोड़ रुपये

Day 2- 43.08 करोड़ रुपये

Day 3- 51.70 करोड़ रुपये

Day 4- 78.70 करोड़ रुपये

Day 5- 55.40 करोड़ रुपये

Day 6- 32.37 करोड़ रुपये

Day 7- 23.28 करोड़ रुपये

Day 8- 19.5 करोड़ रुपये

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें