Wednesday, November 29, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटी36 रजत गिन्नियों से आनंदसागर सुरीश्वरजी की गुरु पूजा

36 रजत गिन्नियों से आनंदसागर सुरीश्वरजी की गुरु पूजा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री आनंदसागर सुरीश्वर जी महाराजा की 149 जन्म जयंती कार्यदक्ष शांतमूर्ति श्री आचार्य देवेश मतिचंद्र सागर सूरिश्वर जी म. सा. की पावन निश्रा में श्री चंदा प्रभुजी उपाश्रय नयापुरा में मनाई गई। इस दौरान 36 रजत गिन्नियों से श्री आनंदसागर सुरीश्वरजी की गुरु पूजा की।

सागरजी महाराज के जीवन का गुणानुवाद करने के लिए मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह अकेला एवं मुख्य वक्ता राजेश जैन (डग वाला) उज्जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष नवरत्न परिवार ने सभा को संबोधित किया। संचालन दिनेश जैन ने किया। स्वागत भाषण अश्विन मेहता द्वारा दिया गया। यह जानकारी चातुर्मास समिति के अध्यक्ष अश्विन मेहता एवं सचिव दिनेश जैन ने दी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर