अब पोकेमॉन थीम के साथ उड़ेगी जापानी एयरलाइंस…
किराया 3.5 लाख रूपए
जापान की ऑल निपॉन एयरवेज (ANA) के विमानों पर भी पोकेमॉन कैरेक्टर्स नजर आएंगे। खासतौर पर ANA ने अपने बोईंग 787-9 को पोकेमॉन कैरेक्टर पिकाचू को समर्पित किया है। इस विमान को पिकाचू जेट NH का नाम दिया गया है। विमान के बाहर ही नहीं अंदर भी पिकाचू से जुड़ी चीजें दिखाई देंगी। यात्रियों को इनसे जुड़ी मर्चेंडाइज भी बेची जाएंगी। ANA और पोकेमॉन कंपनी के बीच गठबंधन करके पिकाचू एयर एडवेंचर्स नामक कंपनी बनाई गई है जिसके तहत विशेष रूप से जेट विमानों को पिकाचू थीम में पेंट किया जाएगा।
पिकाचू थीम जेट विमानों की खासियत
246 यात्री
पिकाचू जेट में बैठ सकते हैं जिसमें 40 बिजनेस क्लास, 14 प्रीमियम इकोनॉमी और 192 इकोनॉमी क्लास की सीटें हैं।
4 जून 2023
से यह जेट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ान भरेगा। इसकी थीम पिकाचू पर बनाई है…
इसका टोक्यो से सिएटल का प्रीमियम इकोनॉमी क्लास का किराया 1.8 लाख से 3.5 लाख रुपए तक है…