Advertisement

40 लाख रु. के कर्ज से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:भैरवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सूलियाखेड़ी में रहने वाले युवक ने कर्ज नहीं चुका पाने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार रात 10 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

एएसआई राजेश सोराष्ट्र ने बताया नागू पिता देवीसिंह गुर्जर उम्र 32 साल निवासी सूलियाखेड़ी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। मृत्यु से पूर्व पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए जिसमें उसने कहा कि मां के इलाज और मकान बनाने में उस पर करीब 40 लाख रुपए कर्ज हो गया है। वो इसे चुका नहीं पा रहा है इसी तनाव में जहर खा लिया। भाई हड़मत सिंह ने बताया कि शाम को उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

तब रास्ते में उसने बताया कि सल्फास की गोली खाई है। निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर पुलिस को सूचना दी। इसीलिए पुलिस ने मृत्यु पूर्व उसके बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए बयान में उसने यह भी कहा कि उस पर किसी का दबाव नहीं था लेकिन वो कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से तनाव में था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें