Advertisement

सात कंजरों से 42 मोटर साइकिल जब्त

शाजापुर से गिरोह को पकडक़र लाई पुलिस, चार वाहन उज्जैन के

हैंडल का लॉक तोडक़र सरेआम ले जाते थे बाइक

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। यदि आप अपने दो पहिया वाहन में हैंडल लॉक लगाकर यह सोचते हैं कि वाहन सुरक्षित है तो यह आपका वहम है क्योंकि कंजर गिरोह के सदस्य चुटकी बजाते ही बाइक का हैंड लॉक तोडक़र ऐसे वाहन चुरा ले जाते हैं जैसे आंखों से काजल। पुलिस टीम ने शाजापुर से कंजर गिरोह को पकडक़र उनके कब्जे से 42 मोटर साइकिल जब्त की हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की वारदातें हो रही थीं। कुछ वारदातों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस को जब इस बात की पुष्टि हो गई कि उक्त वाहन चोरी की वारदातों में कंजर गिरोह का हाथ है तो एक टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने शाजापुर के कंजर डेरों में दबिश दी। यहां से एक नाबालिग सहित 7 कंजरों को पकड़ा। थाने लाकर पूछताछ के बाद उक्त कंजरों की निशानदेही पर 42 बाइक जब्त की गई। कंजरों ने पुलिस पूछताछ में उक्त बाइक उज्जैन सहित आसपास के शहरों से चोरी करना कबूला है।

आज होगा खुलासा…

Advertisement

माधव नगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में कंजर गिरोह को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद चोरी की मोटर साइकिल जब्त हुई हैं। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाएगा।

जैसा ग्राहक वैसा रेट

Advertisement

अलग-अलग कंपनियों की मोटर साइकिल भले ही वह कितनी ही कीमत की हो। कंजर गिरोह के लिए कोई कीमत नहीं रखती। एक बाइक चोरी करने के बाद उसे अपने डेरे में ले जाते और फिर तलाश करते ग्राहक की। रुपयों की जरूरत और ग्राहक की हैसियत के हिसाब से 1 लाख रुपए कीमत की बाइक 10 हजार रुपए में भी बेच देते हैं। इन रुपयों का उपयोग कंजर अपने शौक पूरे करने में करते और रुपए खत्म होने पर फिर बाइक चोरी कर लेते।

ऐसे करते थे वारदातें

पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों होटल, अस्पताल, धर्मशाला, मंदिर के बाहर खड़े दो पहिया वाहनों को चोरी के लिए निशाना बनाते थे। कुछ कॉलोनियों में घर के बाहर खड़े दो पहिया वाहन भी चोरी कर लेते थे। गिरफ्त में आए कंजर गिरोह का हर सदस्य बाइक का हैंड लॉक तोडक़र उसे स्टार्ट करने में एक्सपर्ट है। गिरोह के सदस्य दो-दो के ग्रुप में वारदात को अंजाम देने निकलते थे।

ट्रक कटिंग, बाइक चोरी पहली पसंद

पुलिस गिरफ्त में आए कंजर गिरोह के सदस्यों का मुख्य व्यवसाय ट्रक कटिंग और बाइक चोरी है जिसमें बाइक चोरी करना उनकी पहली पसंद है। पुलिस ने बताया कि 7 कंजरों में से 5 कंजरों के अन्य जिलों में बाइक चोरी सहित अन्य आपराधिक रिकार्ड की जानकारी मिली है। दो के रिकार्ड की जानकारी निकाली जा रही है।

Related Articles

Write a review