Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन समाचार5वीं-8वीं की परीक्षा का समय तीन घंटे के बदले ढाई घंटे का

5वीं-8वीं की परीक्षा का समय तीन घंटे के बदले ढाई घंटे का

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन।सरकारी व निजी स्कूलों की 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक चलेगी।

5वीं की परीक्षा 31 मार्च और 8वीं की एक अप्रैल को खत्म होगी। इस बार स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण हड़बड़ी में दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का समय ढाई घंटे का रखा है, जबकि हर साल आठवीं कक्षा को तीन घंटे तक का समय दिया जाता है।

अब विद्यार्थी और अभिभावक के बीच असमंजस की स्थिति है कि उन्हें परीक्षा के समय तीन घंटे या ढाई घंटे का समय मिलेगा, वहीं 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षा चैतीचांद के त्योहार के दिन रख दी गई थी। बता दें, कि 20 दिसंबर को राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी गई थी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर