Saturday, December 9, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटी5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया

5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन । गायत्री परिवार उज्जैन महिला मंडल द्वारा महानंदा हनुमान मंदिर में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

गायत्री परिवार के आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम की संयोजिका और उप जोन समन्वयक उर्मिला सिंह ने बताया कि आयोजन में 1 घंटे का सामूहिक जप बहनों द्वारा किया गया। दीपयज्ञ से पूर्णाहुति की गई। मंगलवार को लगभग 90 भाई-बहनों ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित की। 3 गर्भवती बहनों के गर्भ संस्कार करवाए गए।

महिला मंडल का विस्तार कर गठन किया गया। यज्ञ एवं कार्यक्रम का संचालन उर्मिला तोमर, रजनी मीणा, शशी तोमर, गीता पाटीदार एवं मंजू त्रिपाठी ने किया। उर्मिला जोशी द्वारा साहित्य भेंट किया गया। उमा तोमर द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर