Advertisement

पेट्रोल पंप डकैती की योजना बना रहे 5 बदमाश पकड़ाए

हथियारों के साथ लाल मिर्च पावडर भी जब्त

Advertisement

उज्जैन। पंवासा पुलिस टीम ने श्री सिंथेटिक्स खंडहर के पास बैठकर पेट्रोल पंप डकैती की योजना बना रहे 5 बदमाशों को घेराबंदी कर हथियारों के साथ लाल मिर्च पावडर भी जब्त किया है।

टीआई करण खोवाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बीती रात पुलिस टीम ने श्री सिंथेटिक्स खंडहर के पास दबिश देकर यहां से मुकेश उर्फ काला मालवीय निवासी पंवासा, रवि निवासी पंड्याखेड़ी, श्रवण पारदी निवासी पारदी मोहल्ला पंवासा, रमेश उर्फ बाबा निवासी तलाई पाल पंवासा, लक्ष्मण उर्फ गोलू पिता मदनलाल 22 वर्ष निवासी चकोर पार्क के सामने को गिरफ्तार कर इनके पास से चाकू, सरिया, पाइप, सब्बल सहित लालमिर्च पावडर जब्त किया है।

Advertisement

टीआई खोवाल ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में कबूला कि सभी लोग मिलकर पाटपाला स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें