Advertisement

नासिक के 5 श्रद्धालुओं ने प्रसाद समझ पी भांग, दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाराष्ट्र के नासिक से भगवान महाकाल के दर्शन करने आए 6 दोस्तों में से 5ने रविवार सुबह प्रसाद समझकर भांग पी ली। कुछ ही देर में उनकी हालत खराब हो गई और वह अजीब हरकतें करने लगे। उनका दोस्त चारों को बमुश्किल संभालते हुए चरक अस्पताल पहुंचा जहां उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

Advertisement

दरअसल, नासिक के रहने वाले चंद्रकांत पिता अशोक शिंदे, शुभम पिता हेमराज, समाधान पिता उत्तम, अंकुश पिता जगन्नाथ, धीरज पिता निंबा पाटिल और नितिन निहारकर रविवार अलसुबह करीब 4 बजे भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे। उन्होंने सबसे पहले भगवान के दर्शन किए और इसके बाद घूमने निकले।

इसी दौरान चंद्रकांत, शुभम, समाधान, अंकुश और धीरज ने प्रसाद समझकर भांग पी ली जिसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दोस्त नितिन ने जैसे-तैसे संभाला और चरक अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां पांचों को ऑब्जर्वेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें