Advertisement

सुरासा में बनेगा 5 KM का ग्रीन फील्ड रोड

शहर का तीसरा ग्रीन फील्ड मार्ग होगा, नॉन स्टॉप होगा वाहनों का आवागमन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। एमपीआरडीसी द्वारा आगर रोड पर बायपास को टू-लेन से फोरलेन में बदला जाएगा। साथ ही सुरासा में ५ किलोमीटर का ग्रीन फील्ड रोड भी बनाया जाएगा। यह उज्जैन-इंदौर फोरलेन से शुरू होगा और मोहनपुरा होते हुए उज्जैन-जावरा मार्ग तक बनेगा। शहर में यह तीसरा ग्रीन फील्ड मार्ग होगा।

पहला उज्जैन-गरोठ एक्सप्रेस-वे अंतिम चरण में है। दूसरा उज्जैन-जावरा के बीच ग्रीन फील्ड मार्ग बनाया जा रहा है जो बडऩगर रोड पर धरमबड़ला से शुरू होकर जावरा तक बनाया जाएगा। अब सुराना में यह तीसरा ग्रीन फील्ड मार्ग होगा। बताया जा रहा कि इसमें नॉन स्टॉप वाहनों का आवागमन हो सकेगा।

Advertisement


दरअसल, श्री महाकाल महालोक बनने के बाद से शहर में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि हुई। सालभर उनका आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा 2028 में सिंहस्थ भी है, ऐसे में भीड़ का दबाव ना बने इसलिए टू-लेन को फोरलेन में बदला जा रहा है। इसके अलावा बायपास से कनेक्ट करने वाली सडक़ों को भी फोरलेन किया जा रहा है। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए बायपास को करीब 19.85 किमी में फोरलेन किया जाएगा। इसमें उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत ग्राम सुरासा में 5  किमी में ग्रीन फील्ड मार्ग बनाया जाएगा।

10 गांवों से होकर गुजरेगा

Advertisement

ग्राम नानाखेड़ा, जीवनखेड़ी, सांवराखेड़ी, मंगरोला, जियापुरा, मोहनपुरा, भीतरी चक, कोलूखेड़ी कालियादेह, सुरासा और ढाबला रेहवारी से होकर यह फोरलेन निकलेगा। इस पर करीब ७०१.८६ करोड़ रुपए खर्च होंगे। फोरलेन निर्माण के लिए अब जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Write a review