Advertisement

5 प्रोजेक्ट जिससे शहर विकास को लगेंगे पंख

तेज रफ्तार से चल रहे सभी काम, सिंहस्थ 2028 से पहले पूरा करने का लक्ष्य

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। विकास को नई ऊंचाइयां देने वाले पांंच प्रमुख प्रोजेक्ट इन दिनों शहर में चल रहे हैं। इसके पूरा होते ही विकास को सुनहरे पंख लग जाएंगे। सिंहस्थ 2028 से पहले इन्हें पूरा करने की डेडलाइन तय की गई है। ऐसे में इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन, आईटी पार्क, यूनिटी मॉल, मेडिसिटी, फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज जैसे प्रोजेक्ट काम भी तेजी से किया जा रहा है।

करोड़ों रुपए के इन प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद उज्जैन के विकास को पंख लग जाएंगे जो उसे ना सिर्फ आर्थिक रूप से बेहद सक्षम बनाएंगे बल्कि रोजगार के भी नए अवसर उपलब्ध करवाएंगे। जिससे नौकरी के लिए अन्य शहरों का रुख करने वाले लोगों को अपने ही गृहनगर में जॉब्स के बेहतर अवसर मिल पाएंगे। इन ड्रीम प्रोजेक्ट के पूरा होते ही विकास के आसमान पर शहर उड़ान की नई इबारत लिखेगा।

Advertisement

उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन

Advertisement

लागत –1692 करोड़ रुपए

लंबाई -46.475 किमी

कब पूरा होगा- सिंहस्थ 2028 से पहले

वर्तमान स्थिति-ग्राम मेंडिया तक सड़क के दोनों ओर खुदाई कर उसका भराव करने के साथ रोलर की मदद से समतल किया जा रहा है।

यूनिटी मॉल

लागत- 283.71 करोड़ रुपए

क्षेत्रफल- 3.20 हेक्टेयर

कब तक पूरा होगा- संभवत: वर्ष 2025 तक

वर्तमान स्थिति- पांच मंजिला बिल्डिंग के पिलर खड़े हो गए हैं। सरियों का जाल बनाकर आगे का काम तेजी से किया जा रहा है।

मेडिसिटी एवं मेडिकल कॉलेज

लागत-592.30  करोड़ रुपए

क्षेत्रफल-14.97 एकड़

कब तक पूरा होग-सिंहस्थ 2028 से पहले

वर्तमान स्थिति-जिला अस्पताल से मलबा और अन्य सामान हटाया जा रहा है। हॉस्पिटल के सामने हॉस्टल का काम शुरू हो गया है।

फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज

लागत- 91.76 करोड़ रुपए

लंबाई- 633 मीटर

कब तक पूरा होगा- वर्ष 2027 में

वर्तमान स्थिति- ब्रिज में बाधक बन रहे मकानों को जमींदोज कर दिया गया है। साइट से मलबा भी हटा दिया गया है।

आईटी पार्क

लागत-46 करोड़ (प्रथम चरण)

क्षेत्रफल-2.161 हेक्टेयर

कब पूरा होगा-सिंहस्थ 2028 से पहले

वर्तमान स्थिति-काम शुरू हो चुका है। जेसीबी और पोकलेन की मदद से खुदाई की जा रही है। डंपरों से मलबा हटाया जा रहा है।

Related Articles

Write a review