Advertisement

57 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाया, सात दिन बाद मौत

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:तराना के रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति ने सात दिन पहले जहर खा लिया था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के बाद पांच दिन मे वह ठीक हो गया था। घर ले जाने के दो दिन बाद वापस उसकी तबीयत खराब हुई।

Advertisement

परिजन दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।पुलिस ने बताया तराना के रहने वाले शंकर लाल पिता बालाजी आंजना उम्र 57 साल किसान है। पिछले कुछ दिनों से वे डिप्रेशन में थे इसी के चलते शराब ज्यादा पीने लगे।

शराब के नशे में 28 अक्टूबर को कीटनाशक पी लिया। तबीयत खराब हुई तो परिजन उन्हें लेकर तराना के सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद 2 नवंबर को स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। 3 नवंबर की सुबह उनकी तबीयत वापस खराब हो गई। परिजन दोबारा अस्पताल ले गए लेकिन शाम को मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें