Advertisement

हत्या के 6 आरोपियों को जेल भेजा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के एकतानगर स्थित एक पशु बाड़े में घुसकर शनिवार रात बदमाश की हत्या करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दरअसल, एकतानगर स्थित दीपक पिता हरिसिंह भाट के पशु बाड़े में काम करने वाले अक्कू उर्फ अप्पू पिता मुरली माली निवासी इमलीपुरा पर शनिवार रात ११.३० बजे रंजिश के चलते अंकित पारोचे, लक्की पारोचे, बिट्टू पारोचे, बिट्टू बसोड़, संदीप उर्फ नाना, लखन चौधरी और विशाल ने चाकू, डंडों और कवेलू के ताबड़तोड़ हमला किया था जिससे अक्कू गंभीर घायल हो गया था। उसे तत्काल अस्पताल ले गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मामले में नीलगंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंकित, लक्की, बिट्ट पारोचे, बिट्ट बसोड़, लखन चौधरी और विशाल को गिरफ्तार किया था जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। टीआई तरुण कुरील ने बताया कि एक आरोपी संदीप उर्फ नाना फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

रौनक गुर्जर को आज करेंगे पेश
राजीव रत्न कॉलोनी में पिस्टल से फायर कर दहशत फैलाने वाले बदमाश रौनक गुर्जर को नीलगंगा पुलिस मंगलवार को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश करेगी। 8-9 नवंबर की दरमियानी रात रोशन पिता मनोहर गुर्जर निवासी सांदीपनि नगर ने अपने साथियों के साथ अभिषेक दावरे के घर के बाहर उत्पात करते हुए पिस्टल से फायर किया था। मामले में पुलिस ने रोशन गुर्जर सहित अनमोल गुर्जर, कालू, टोपू सहित अन्य बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Advertisement

पिछले दिनों नीलगंगा पुलिस ने रोशन गुर्जर को उसके घर से पकड़ा था। वह पलंग पेटी में छिपा था। पुलिस जब उसे मौका मुआयना के लिए ले गई तो उसने भागने का प्रयास किया था और पुल से छलांग लगाने पर वह घायल हो गया था। चरक अस्पताल में इलाज के बाद उसे कोर्ट में पेश कर ३ दिन के रिमांड पर लिया था। टीआई तरुण कुरील ने बताया मंगलवार दोपहर बाद उसे फिर से कोर्ट में पेश करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Write a review