Advertisement

65 कैदियों को लेकर जा रहा प्लेन क्रैश

रूस में यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा एक प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में रूसी समय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे हुआ है। इस विमान में 65 कैदी मौजूद थे।

Advertisement

यह रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्लेन में सवार सभी कैदियों की मौत हो गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

RT इंडिया के तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में रूसी मिलिट्री का एक ट्रांसपोर्ट प्लेन अचानक तेजी से नीचे आते हुए और एक छोटी रिफाइनरी से कुछ दूरी पर क्रैश होते हुए देखा जा सकता है। यह प्लेन ल्यूशिन Il-76 था और इसकी लंबाई 164 फीट थी। प्लेन में क्रैशिंग के बाद आग लग गई।

Advertisement

RIA-नोवोस्ती न्यूज एजेंसी ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि विमान में यूक्रेन के 65 सैनिक थे, जिन्हें पहले बंदी बनाया गया था। इन्हें करार के तहत रूसी सैनिकों की रिहाई के बदले छोड़ा जा रहा था। ये एक्सचेंज यूक्रेन बॉर्डर पर होना था। विमान में 6 क्रू मेंबर्स और 3 एस्कॉर्ट्स भी सवार थे।

जनवरी की शुरुआत में दोनों देशों के बीच 23 महीने से जारी जंग में सबसे बड़ा प्रिजनर एक्सचेंज यानी कैदियों की अदला-बदली हुई थी। यह प्रिजनर एक्सचेंज UAE के अफसरों की मध्यस्थता और निगरानी में हुआ था। इस दौरान रूस ने यूक्रेन के 230 नागरिकों को तो वहीं यूक्रेन ने रूस के 248 कैदियों को रिहा किया था। जंग के दौरान दोनों देशों के बीच यह 48वां प्रिजनर एक्सचेंज था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें