65 कैदियों को लेकर जा रहा प्लेन क्रैश

रूस में यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा एक प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में रूसी समय के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे हुआ है। इस विमान में 65 कैदी मौजूद थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह रूस का IL-76 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्लेन में सवार सभी कैदियों की मौत हो गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

RT इंडिया के तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में रूसी मिलिट्री का एक ट्रांसपोर्ट प्लेन अचानक तेजी से नीचे आते हुए और एक छोटी रिफाइनरी से कुछ दूरी पर क्रैश होते हुए देखा जा सकता है। यह प्लेन ल्यूशिन Il-76 था और इसकी लंबाई 164 फीट थी। प्लेन में क्रैशिंग के बाद आग लग गई।

RIA-नोवोस्ती न्यूज एजेंसी ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि विमान में यूक्रेन के 65 सैनिक थे, जिन्हें पहले बंदी बनाया गया था। इन्हें करार के तहत रूसी सैनिकों की रिहाई के बदले छोड़ा जा रहा था। ये एक्सचेंज यूक्रेन बॉर्डर पर होना था। विमान में 6 क्रू मेंबर्स और 3 एस्कॉर्ट्स भी सवार थे।

Related Articles